HSSC CET Group-D 2026: ग्रुप डी आवेदन सुधार के लिए खुला पोर्टल, 11 जुलाई लास्ट डेट तारीख
चंडीगढ़/हरियाणा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी ग्रुप-डी भर्ती 2026 के आवेदनों में सुधार (
/edit) करने की समय सीमा बढ़ा दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब 11 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकेगा। यह तारीख अब आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (cut off date) मानी जाएगी।
इस बडाई गई तारीख का विभाग ने नोटिस भी जारी कर दिया है। इस सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया है और उन्हें अपने दस्तावेजों (documents) में कोई बदलाव या अपडेट करना है, वे 11 जुलाई 2026 तक ऐसा कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे 11 जुलाई 2026 से पहले जारी किए गए दस्तावेजों को ही अपडेट करें।
गौरतलब है कि इससे पहले आयोग ने 7 जुलाई से 9 जुलाई तक करेक्शन विंडो खोलने की घोषणा की थी। लेकिन अब आयोग ने अभ्यर्थियों को और समय देते हुए इस तारीख को बढ़ाकर 11 जुलाई कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 9 जुलाई से 11 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की दोबारा सावधानीपूर्वक जांच कर सकेंगे और किसी भी तरह की गलती को सुधार सकेंगे।
आयोग ने करेक्शन पोर्टल को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए अभ्यर्थियों से सुझाव भी मांगे हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को पोर्टल से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या या सुझाव है, तो वह गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया भेज सकता है।
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 18 जून 2026 को विज्ञापन संख्या 05/2026 जारी कर सीईटी ग्रुप-डी पदों के लिए आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 जुलाई 2026 कर दिया गया। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 थी।
इस भर्ती के तहत हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-डी पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के आधार पर किया जाएगा, जिसमें सीईटी स्कोर का 100 प्रतिशत वजन होगा। परीक्षा मैट्रिक (10वीं) स्तर के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। रिक्तियों की सटीक संख्या, पदवार और श्रेणीवार वितरण सहित विस्तृत जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। परीक्षा की तारीख और प्रवेश पत्र जारी होने की जानकारी भी आयोग द्वारा बाद में दी जाएगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे करेक्शन विंडो का पूरा लाभ उठाएं और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान कर लें। सही और त्रुटिरहित आवेदन भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर नियमित अपडेट देख सकते हैं।
