सोनीपत पुलिस में SPO भर्ती प्रक्रिया रद्द, जाने वजह
सोनीपत। सोनीपत पुलिस कमिश्नरेट में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के 71 रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। यह आदेश सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह, आईपीएस (एडीजीपी) ने 24 अगस्त 2026 को जारी किया। इससे पहले इन पदों को भरने के लिए 26 मई 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।
भर्ती प्रक्रिया वापस लेने का मुख्य कारण सोनीपत पुलिस कमिश्नरेट में SPO के स्वीकृत पदों की संख्या में कमी होना बताया गया है। पहले पुलिस विभाग में SPO के 74 पद स्वीकृत थे, लेकिन शासन स्तर पर इन पदों की संख्या कम कर दी गई। हरियाणा के डीजीपी (मुख्यालय) की ओर से 23 जून 2026 को जारी आधिकारिक संदेश के माध्यम से सोनीपत पुलिस कमिश्नरेट को पदों में हुई कमी की जानकारी दी गई थी।
हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी तेज, विभागों से मांगा रिक्तियों का ब्यौरा
अब SPO के 558 पद स्वीकृत
स्वीकृत पदों में कमी के बाद सोनीपत जिले में SPO के कुल 558 पद रह गए हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में जिले में 529 स्पेशल पुलिस ऑफिसर सेवाएं दे रहे हैं।
इस तरह मौजूदा स्वीकृत पदों की संख्या के मुकाबले अब जिले में केवल 29 पद रिक्त बचे हैं। इसी बदलाव के चलते पहले 71 रिक्त पदों को भरने के लिए शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया को वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

