हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियों की बड़ी अपडेट,  दिल्ली, यूपी और पंजाब  में स्कूल बंद की तारीख जारी, जाने हरियाणा में कब हो रही है छुट्टियां

 

उत्तर भारत सहित देशभर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के कई राज्यों ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के साथ-साथ समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां (समर वेकेशन) घोषित करना शुरू कर दिया है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में 11 मई 2026 से गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के छात्रों को इस बार लगभग 50 दिनों का लंबा अवकाश मिलेगा। ये छुट्टियां 30 जून 2026 तक जारी रहेंगी और 1 जुलाई 2026 से स्कूल दोबारा खुलेंगे। वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों के लिए 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां तय कर दी गई हैं।

पंजाब सरकार ने भी बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में 21 मई से समर वेकेशन शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। अब सभी की निगाहें हरियाणा पर टिकी हैं। हरियाणा शिक्षा विभाग के तय कैलेंडर के अनुसार राज्य में 1 जून से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां होनी हैं। हालांकि, जिस तरह से दिन का पारा लगातार चढ़ रहा है, उसे देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग भी जल्द ही छुट्टियों को एडवांस करने या समय में कटौती करने का बड़ा फैसला ले सकता है।

उत्तर भारत से पहले ही पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में आ चुके थे। इसी के चलते ओडिशा में 27 अप्रैल से ही स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई थीं। छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद रखने के आदेश हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग क्षेत्र को छोड़कर 22 अप्रैल से ही समर वेकेशन लागू कर दिया गया था ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके।

HBSE 12th Result: हरियाणा बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, जाने इस साल कौन बना टॉपर

सरकार और शिक्षा विभाग का मुख्य फोकस बच्चों को इस खतरनाक मौसम से बचाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक (लू लगना) और थकान जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। इसी वजह से प्रशासन द्वारा अभिभावकों को भी लगातार सलाह दी जा रही है कि वे बच्चों को तेज धूप में बाहर न निकलने दें और समय रहते छुट्टियों व स्कूल टाइमिंग में किए जा रहे बदलावों पर नजर बनाए रखें।