हरियाणा में मौसम को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर, अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना

 
हरियाणा मौसमः हरियाणा में मौसम को लेकर किसानों के लिए एक राहत भरी जानकारी सामने आई है। हरियाणा के अधिकांश जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही मौसम पूरी तरह पलट गया है। 9 अप्रैल (गुरुवार) से 16 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है, जिसके कारण अधिकतम तापमान 28°C से बढ़कर 39°C तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना शून्य से 10% के बीच ही सिमटी रहेगी।

9 अप्रैल से मौसम के शुष्क होने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 17°C दर्ज किया गया। पश्चिम दिशा से 8 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है और दिन भर कड़क धूप खिली रहेगी।

शुक्रवार (10 अप्रैल) को रात में हल्की बूंदाबांदी की 10% संभावना है, लेकिन दिन में तेज धूप बनी रहेगी। इसके बाद शनिवार से तापमान तेजी से चढ़ना शुरू हो जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में हवा में नमी का स्तर 42% से घटकर मात्र 17% तक रह जाएगा, जिससे गर्मी और अधिक चुभने वाली लगेगी।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले, राशन कार्ड वालों के लिए नया नियम, न्यूनतम मजदूरी बढ़कर 15220 रुपये, अग्निवीरों का बढ़ा आरक्षण

बुधवार और गुरुवार यानी 15 और 16 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा। बादलों की हल्की मौजूदगी के बावजूद गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर-पश्चिम भारत समेत कई इलाकों में इस गर्मी के सीजन में हीटवेव के दिन सामान्य से अधिक रह सकते हैं। खुले में काम करने वाले मजदूरों, किसानों और बच्चों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप से बचने की सलाह दी जाती है। पर्याप्त पानी पीते रहना और हल्के रंग के कपड़े पहनना इस समय जरूरी है।