India Post GDS Vacancy 2026: जीडीएस के 23,757 पदों पर बिना परीक्षा चयन, देखें सर्किल और कैटेगरी वाइज वैकेंसी
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत 23,757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 31 अगस्त 2026 से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय में अभ्यर्थियों को करेक्शन का अवसर भी दिया जाएगा।
10वीं के अंकों के आधार पर होगा चयन
GDS भर्ती की सबसे खास बात चयन प्रक्रिया है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी तेज, विभागों से मांगा रिक्तियों का ब्यौरा
23,757 पदों में सर्किल वाइज वैकेंसी
| डाक सर्किल | कुल पद |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 917 |
| असम | 414 |
| बिहार | 1,098 |
| छत्तीसगढ़ | 762 |
| दिल्ली | 16 |
| गुजरात | 499 |
| हरियाणा | 87 |
| हिमाचल प्रदेश | 335 |
| जम्मू-कश्मीर | 340 |
| झारखंड | 1,379 |
| कर्नाटक | 1,116 |
| केरल | 1,373 |
| मध्य प्रदेश | 1,450 |
| महाराष्ट्र | 2,431 |
| नॉर्थ ईस्टर्न | 2,614 |
| ओडिशा | 1,353 |
| पंजाब | 122 |
| राजस्थान | 1,009 |
| तमिलनाडु | 2,118 |
| तेलंगाना | 419 |
| उत्तराखंड | 452 |
| उत्तर प्रदेश | 1,691 |
| पश्चिम बंगाल | 1,762 |
| कुल | 23,757 |
सर्किलवार आंकड़ों में नॉर्थ ईस्टर्न सर्किल में 2,614 और महाराष्ट्र में 2,431 पद हैं। हरियाणा सर्किल में 87 पद तथा राजस्थान में 1,009 पद बताए गए हैं।
कैटेगरी वाइज वैकेंसी
कुल 23,757 पदों में उपलब्ध कैटेगरीवार विवरण के अनुसार 10,640 पद सामान्य वर्ग (UR), 4,433 OBC, 3,082 SC, 2,773 ST और 2,160 EWS के लिए हैं। इसके अलावा PwBD की अलग-अलग श्रेणियों के लिए भी पद निर्धारित हैं।
कब से शुरू होगा आवेदन?
GDS भर्ती 2026 के लिए OTR प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन और अपने सर्किल की वैकेंसी का विवरण ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।