रेलवे में 4098 पदों पर होने वाली है भर्ती, 12 वीं व डिप्लोमा पास कर लें तैयारी, फटाफट देखें पदों की डिटेल

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों में 4098 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती 35 तकनीकी श्रेणियों में होगी, जिसमें जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) जैसे पद शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 21 जुलाई 2026 से सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) जारी करेगा।

4098 पदों पर भर्ती को मंत्रालय ने क्यों दी मंजूरी?

रेल मंत्रालय ने यह फैसला रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कामकाज की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए लिया है। मंत्रालय के हालिया सर्कुलर में सभी रेलवे जोनों के जनरल मैनेजरों को बताया गया कि जोनों की ओर से इंटरनल ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के जरिए बताई गई खाली पदों की स्थिति का आकलन किया गया है। इसी आकलन के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

आपके लिए अन्य नौकरी

रेलवे नई भर्ती 2026: 1853 पदों पर रेलवे ने मांगे आवदेन, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, जाने कौन और कैसे करे आवेदन

किन-किन पदों पर निकलेगी वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 तकनीकी श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कई ऐसे पद शामिल हैं जिनका सीधा संबंध रेलवे सुरक्षा और संचालन से है। मंत्रालय के सर्कुलर में जूनियर इंजीनियर (सिग्नल) के 197 और जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन) के 79 पदों पर भर्ती का निर्देश दिया गया है।

मुख्य पदों की लिस्ट:

  • जूनियर इंजीनियर (JE)
  • डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS)
  • केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)
  • सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन विभाग के तकनीकी पद

किस श्रेणी में सबसे ज्यादा पद हैं?

रेलवे जोनों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक खाली पद निम्न श्रेणियों में हैं:

कैटेगरी  पदों की संख्या
परमानेंट वे   845

वर्क्स 

 470
कैरिज एंड वैगन  450


इसके अलावा अन्य तकनीकी श्रेणियों में भी रिक्तियां भरी जाएंगी। सभी पद पे-लेवल 6 के तहत होंगे।

कब से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया?

मंत्रालय ने RRB, बेंगलुरु के चेयरमैन से बातचीत करके एक समय-सीमा तय की है। इसके अनुसार:

21 जुलाई 2026 से नोडल RRB सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) जारी करेंगे और सितंबर 2026 में ऑनलाइन आवेदन विंडो खुलने की उम्मीद है

चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी

ज़ोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे इंटरनल सिस्टम में वैकेंसी की फाइनल लिस्ट अपलोड करते समय SC, ST, OBC और EWS कैटेगरी के लिए तय रिजर्वेशन नियमों का पालन करें।

रेलवे यूनियनों ने क्या कहा?

अलग-अलग रेलवे यूनियनों ने मंत्रालय के इस फैसले पर खुशी जताई है। ऑल इंडिया रेलवेमेन फ़ेडरेशन (AIRF) के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि लाखों यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कैटेगरी के खाली पदों को भरना बहुत जरूरी है।

इंडियन रेलवे S&T मेंटेनर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी आलोक चंद्र प्रकाश ने कहा कि सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारियों के देशव्यापी विरोध के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि रेल मंत्रालय ने हमारे विरोध पर ध्यान दिया और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न कैटेगरी में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने का फैसला किया।

पहले भी हुई थी 6565 टेक्नीशियन की भर्ती

इससे पहले, मंत्रालय की मंजूरी के बाद 6565 टेक्नीशियन की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका था। इसमें सिग्नल टेक्नीशियन ग्रेड I के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड III के 6242 पद शामिल थे। यूनियनों का कहना है कि इस भर्ती से कामकाज की क्षमता बेहतर होगी और मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा।

प्रकाश ने उम्मीद जताई कि मंत्रालय न केवल सुरक्षा से जुड़ी सभी खाली कैटेगरी के पदों को चरणबद्ध तरीके से भरेगा, बल्कि रेलवे नेटवर्क और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े पैमाने पर विस्तार से पैदा होने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए नए पद भी बनाएगा।

 रेलवे भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर नजर रखें। किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी नोटिफिकेशन से बचें और हमेशा सरकारी स्रोतों से ही जानकारी चेक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: रेलवे में 4098 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

जवाब: रेल मंत्रालय की ओर से 21 जुलाई 2026 से RRB सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) जारी करेगा। ऑनलाइन आवेदन सितंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

सवाल: इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

जवाब: ये पद पे-लेवल 6 के तहत हैं। आयु सीमा 18 से 33 साल (अनुमानित) है। डिप्लोमा और बीटेक दोनों तरह के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सटीक शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद ही मिलेगी।

सवाल: क्या इस भर्ती में रिजर्वेशन का लाभ मिलेगा?

जवाब: हां, ज़ोनल रेलवे को SC, ST, OBC और EWS कैटेगरी के लिए तय रिजर्वेशन नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।