रुणिचा धाम स्थित पैंतालिसा धर्मशाला में भंडारा 10 सितंबर से, चोपटा में हुई बैठक

 

चोपटा। रुणिचा धाम स्थित पैंतालिसा धर्मशाला में 10 सितंबर 2026 से लगने वाले भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को शिव मंदिर धर्मशाला नाथूसरी चौपटा में बाबा रामदेव सदन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भंडारा समिति का गठन करने के साथ-साथ भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

समिति सचिव राहुल बाबल ने बताया कि रुणिचा धाम स्थित पैंतालिसा धर्मशाला में हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 10 सितंबर 2026 से भंडारा शुरू किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शिव मंदिर धर्मशाला में बैठक बुलाई गई, जिसमें धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों और समिति सदस्यों ने भाग लिया।

ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल को बिजली कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, समांतर विद्युत लाइसैंस को रद्द करवाने की मांग

बैठक में देशबंधु बैनीवाल, धर्मशाला समिति प्रधान, सचिव राहुल बाबल, प्रदीप बैनीवाल, कृष्णा सहारण, निहाल सिंह, साधुराम, धर्मवीर, राममूर्ति सहारण जोगीवाला, सुभाष खोड़, बजरंग, राहुल सहित सैकड़ों समिति सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान भंडारे की व्यवस्थाओं के लिए भंडारा समिति का गठन किया गया। इसमें विनोद कासनियां को प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर भंडारा समिति सदस्य शिल्पा महंत भी मौजूद रहीं।