Sirsa: दलबीर सिंह बिस्सू बने जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन सिरसा के प्रधान
सिरसा। जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन सिरसा की पटवार भवन में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी में दलबीर सिंह बिस्सू को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। गुरप्रीत सिंह कानूंगो को वरिष्ठ उपप्रधान, अजय सिंह पटवारी को उपप्रधान, बंसीलाल बिश्नोई को महासचिव, रोहताश वर्मा को प्रेस सचिव, सुरेंद्र सिंह कानूंगो को कोषाध्यक्ष, जसबीर पटवारी को आॅडिटर, मनोज कुमार एवं सुनीता रानी को सह सचिव तथा अशोक कुमार काननूगो को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आपके लिए सिरसा की अन्य खबरें
नाथूसरी चौपटा में एसआईआर (SIR) फार्म भरने गये बीएलओ के साथ मारपीट, जानिए पूरा मामला
अभय चौटाला का ऐलनाबाद में 4 दिवसीय जनसंपर्क अभियान, शनिवार से होगा शुरू
इस दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त जिला प्रधान दलबीर सिंह बिस्सू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान लाभ सिंह कानूनगो, एसकेएस से रमेश सैनी, प्रधान मदन लाल खोथ, अशोक पटवारी, सदर कानूनगो रोहताश, समरसेन काननूगो, इंद्रजीत, रमन छाबड़ा, पटवारी संजय गदली, प्रवीन कुमार, अशोक बाना, सुमेर दड़बा, मनप्रीत सिंह कानूनगो, पमिन्द्र सिंह गोल्डी आदि मौजूद थे।
