दुष्यंत चौटाला का दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान 29 से, ऐलनाबाद के इन गांवों में पहुंचेंगे
सिरसा। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगामी 29 और 30 अगस्त को ऐलनाबाद हलके में दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस संबंध में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी और ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 29 अगस्त को सुबह 10:30 बजे माखोसरानी गांव से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे शक्करमंदौरी, रूपाणा बिश्रोइयां, रूपाणा गंजा, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बगड़िया, कागदाना, शाहपुरिया, तरकांवाली और नाथूसरी कलां में ग्रामीणों से संपर्क करेंगे।
30 अगस्त को इन गांवों में पहुंचेंगे
जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन 30 अगस्त को सुबह 10:20 बजे माधोसिंघाना गांव से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद दुष्यंत चौटाला उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, पोहड़का, ममेरा छोटी, काशी का बास, बेहरवाला, कर्मशाना, खारीसुरेरां और मीठीसुरेरां गांवों में ग्रामीणों से संपर्क करेंगे।
इस दौरान वे ग्रामीणों को जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से पार्टी संगठन से जुड़कर जेजेपी परिवार को मजबूत बनाने का आह्वान करेंगे।

