https://www.choptaplus.in/

कालांवाली में नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म मामले में चकेरियां का युवक गिरफ्तार

 
Kalanwali Police Arrests Accused In Minor Kidnapping And Rape Case

सिरसा/डबवाली। डबवाली के थाना कालांवाली पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और बाल विवाह जैसे संगीन मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान स्वर्ण सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है, जो सिरसा जिले के गांव चकेरियां का रहने वाला है। 

थाना कालांवाली के प्रभारी पीएसआई सुनील कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च को पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है।

पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 96 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

सिरसा अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों को नहीं होगी परेशानी, खरीद से पहले मंडी की सड़के होगीं चकाचक

कानूनी प्रक्रिया के तहत लीगल एड काउंसिल के सामने पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए। इन बयानों और जांच के आधार पर ही पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 64(2 एम), 351(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और बाल विवाह अधिनियम की सख्त धाराएं जोड़ दीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छापेमारी कर आरोपी स्वर्ण सिंह को काबू कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rajasthan