https://www.choptaplus.in/

नाथूसरी कलां की छात्राओं का जलवा, खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में ओवरऑल विजेता

 
खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 की ओवरऑल विजेता नाथूसरी कलां स्कूल की छात्राएं

चौपटा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूसरी कलां की छात्राओं ने खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए।

जूनियर वर्ग में तीनों विधाओं में प्रथम स्थान

कक्षा 5 से 8 के जूनियर वर्ग में विद्यालय की छात्राओं ने रागिनी, सोलो डांस और ग्रुप डांस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में भी छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

कक्षा 9 से 12 के सीनियर वर्ग में छात्राओं ने रागिनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सोलो डांस और हरियाणवी ग्रुप डांस में छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

दोनों आयु वर्गों में मिली इन उपलब्धियों ने विद्यालय को ओवरऑल विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नाथूसरी चौपटा में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव, 450 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की हरियाणवी संस्कृति की झलक

सांस्कृतिक उत्सव में साहूवाला-द्वितीय स्कूल का शानदार प्रदर्शन, तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान

प्राचार्या ने छात्राओं को दी बधाई

प्राचार्या सुनीता जाखड़ ने उपलब्धि पर सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्राओं ने मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिभा के माध्यम से विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

हरियाणवी संस्कृति की प्रस्तुत की सुंदर झलक

विद्यालय प्रवक्ता दलबीर सिंह और सरिता चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपनी कला और संस्कृति के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

सांस्कृतिक इंचार्ज सुलक्षणा सिहाग और सह-इंचार्ज संदीप झोरड़ ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीण प्रतिनिधियों और विद्यालय स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा जगतपाल कासनिया, एसएमसी सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर सोहन सिंह, देवीलाल भाटिया, गीता बैनीवाल, अजय बैनीवाल, अंकिता, लीलाधर बैनीवाल, राकेश शर्मा, सुमन, विशन लाल, संदीप जाखड़, सतवीर सिंह, सुमन (आईटी), रामनिवास शास्त्री, पिंकी, मंजू बाजिया, रितु वर्मा, संदीप कुमार, दलबीर सिंह, अनूप फौजी, राकेश कुमार और नरेश कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी।

Rajasthan