https://www.choptaplus.in/

Sirsa News: एडीसी अर्पित संगल ने सिरसा समाधान शिविर में सुनीं 9 नई शिकायतें, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

सिरसा के लघु सचिवालय में आयोजित शिविर के दौरान 9 नई शिकायतें आईं और अधिकारियों को तुरंत निपटान के आदेश दिए गए।
 
 
Haryana Sarkar Samadhan Shivir

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर लगाया। उन्होंने यहां आए लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना। अर्पित संगल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। जिला के अन्य उपमंडलों में भी इसी तरह के शिविर आयोजित किए गए।

पोर्टल पर एटीआर अपलोड करने के निर्देश

एडीसी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि पोर्टल पर मिली शिकायतों को प्राथमिकता से लें। समाधान होने के बाद तुरंत एटीआर यानी एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर डालनी होगी। उन्होंने काम में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया। सभी विभागों को एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर काम करने को कहा गया है।

अब तक 6020 शिकायतों का हुआ समाधान

सिरसा जिला में अब तक कुल 7801 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 6020 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। फिलहाल 253 शिकायतों पर काम चल रहा है और 1256 शिकायतें तकनीकी कारणों से रिजेक्ट हुई हैं। करीब 272 शिकायतों को दोबारा जांच के लिए रिओपन किया गया है।

हरियाणा रोडवेज का प्रदर्शन: सिरसा में रोडवेज कर्मचारियों ने गेट पर किया प्रदर्शन, सरकार को दी बड़ी चेतावनी

सोमवार और वीरवार को लगेंगे शिविर

आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हफ्ते में दो दिन शिविर में आ सकते हैं। प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक यह शिविर जिला और उपमंडल स्तर पर लगेंगे। बैठक के दौरान डीएसपी आदर्शदीप सिंह और डीडीपीओ बलजीत सिंह सहित अन्य विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
 

Rajasthan