https://www.choptaplus.in/

Sirsa News: चोपटा के ढूकड़ा गांव में 15 दिनों में दूसरी बड़ी चोरी, खेत से उड़ा ले गए 7.5 हॉर्सपावर की मोटर

 
Police inspects the site of a 7.5 horsepower motor theft in Dhukda village, Sirsa. This is the second major crime in a week, highlighting the Sirsa motor theft issue.

चोपटा, सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले के गांव ढूकड़ा में एक बार फिर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुलीचंद कुलरिया के खेत से 7.5 हॉर्सपावर की मोटर चोरी कर ली है। पिछले 15 दिनों में ढूकड़ा गांव में ये दूसरी बड़ी चोरी है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित किसान ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

गांव में चोरी की ये दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले 31 मार्च की रात को ढूकड़ा की ही एक ढाणी में बदमाश घुस आए थे। उन्होंने एक बुजुर्ग दंपत्ति को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया था और उनके गहने लूट लिए थे। उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक आरोपी इसी गांव का रहने वाला बताया गया था।

Sirsa News: चौपटा के ढूकड़ा गांव में लूटपाट मामले में बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने चोरी की इस वारदात की शिकायत दर्ज कर ली है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही पिछली चोरी की वारदात की तरह इस चोरी की घटना को जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा

Rajasthan