https://www.choptaplus.in/

सिरसा में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल को लेकर अच्छी खबर, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने दी बड़ी जानकारी

 
An employee loading red domestic gas cylinders into a delivery vehicle at a gas agency warehouse in Sirsa.

सिरसा: जिले में रसोई गैस, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल का पूरा स्टॉक मौजूद है। सिरसा गैस सप्लाई को लेकर उठ रही अफवाहों पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने साफ किया है कि स्थिति बिल्कुल सामान्य है। विभाग का दावा है कि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के तय समय पर ईंधन मिल रहा है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी की बातों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमें गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की लगातार चेकिंग कर रही हैं। अधिकारी रोजाना स्टॉक का पूरा ब्यौरा ले रहे हैं ताकि किसी भी आम आदमी को सप्लाई में कोई दिक्कत न आए।

नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं है। बीते दिन ही जिले भर में 7501 गैस सिलेंडर लोगों के घरों तक पहुंचाए गए हैं। सभी ग्राहकों को तय नियम और बुकिंग के हिसाब से होम डिलीवरी दी जा रही है।

सिरसा अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों को नहीं होगी परेशानी, खरीद से पहले मंडी की सड़के होगीं चकाचक

सभी गैस एजेंसी संचालकों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकारी रेट से एक रुपया भी ज्यादा न लें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि गैस की कालाबाजारी, व्यावसायिक कामों में घरेलू गैस का अवैध इस्तेमाल या ओवरचार्जिंग पकड़े जाने पर सीधा केस दर्ज होगा। प्रशासन ने लोगों से भी कहा है कि अगर कोई गैस के ज्यादा पैसे मांगे या डिलीवरी न दे, तो वे तुरंत विभाग को शिकायत करें।




 
Rajasthan