https://www.choptaplus.in/

सिरसा: ओढ़ां थाने की ERV गाड़ी में लगी आग, तीन पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान

 
Sirsa Odhan police ERV car fire accident - Dial 112 vehicle burns on Ramgarh-Rajpura road, three police personnel jump out to save lives

डबवाली/सिरसा। सिरसा जिले के उपमंडल डबवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओढ़ां थाने की 'डायल 112' (ईआरवी) गाड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई, लेकिन गाड़ी में सवार तीनों पुलिसकर्मियों ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचा ली। घटना के बाद गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

रात के समय इमरजेंसी कॉल पूरी कर लौट रही थी टीम

मिली जानकारी के अनुसार, ओढ़ां थाने की डायल 112 की गाड़ी को रात के समय एक इमरजेंसी कॉल (इवेंट) मिली थी। गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल तीन पुलिसकर्मी सवार थे। पुलिस टीम अपना इवेंट पूरा करके वापस ओढ़ां थाने की ओर लौट रही थी।

चौपटाः 11 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा सावन शिवरात्रि महोत्सव, गांव-गांव में सजेंगे शिव दरबार, कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक

नाथूसरी चौपटा में दिव्यांग जांच शिविर में कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के लिए 65 व्यक्तियों का चयन

बोनट से निकलीं चिंगारियां, पलक झपकते ही लपटों में घिरी गाड़ी

जैसे ही गाड़ी गांव रामगढ़ से राजपुरा रोड पर पहुंची, तभी अचानक गाड़ी के बोनट से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। बोनट से चिंगारी निकलते ही ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी लपटों की चपेट में आ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत दरवाजे खोलकर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।

दमकल के पहुंचने से पहले ही जलकर खाक हुई ERV

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। प्राथमिक दृष्टि में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

तीनों पुलिसकर्मी सुरक्षित, अधिकारियों ने राहत जताई

घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और तीनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की सूझबूझ की सराहना की है। हालांकि, ईआरवी गाड़ी के जलने से पुलिस विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है।
 

Rajasthan