https://www.choptaplus.in/

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में रक्षाबंधन पूर्व संध्या पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया आध्यात्मिक संदेश

 
स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में रक्षाबंधन कार्यक्रम

चौपटा प्लस। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम, बकरियांवाली से पधारीं वर्षा बहन ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की पवित्रता और इसके आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी।

वर्षा बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने और उपहार देने का पर्व नहीं है, बल्कि भाई-बहन के बीच पवित्र प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से रक्षाबंधन को सादगी और पवित्रता के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाई को बहन की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए और बहन को भी बिना किसी उपहार की अपेक्षा के इस पवित्र बंधन की भावना को समझना चाहिए।

चौपटा क्षेत्र की नहरों पर बनी अवैध हौदियों पर सिंचाई विभाग का चला पिला पंजा

नाथूसरी चौपटा खंड के गांव रंधावा के सरपंच निलंबित, जाने कारण

उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही त्योहारों को उनके वास्तविक आध्यात्मिक भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वर्षा बहन के संदेश को सुना। इस अवसर पर डॉ. रामकृष्ण खोथ, निहाल सिंह खोथ और अजय गहलोत सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने वर्षा बहन का आभार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Rajasthan