फतेहाबादः खेत में बस पलटने से होमगार्ड समेत 3 की मौत 20 घायल, जाने कैसे हुआ हादसा
टोहाना/फतेहाबाद। फतेहाबाद से टोहाना आ रही एक प्राइवेट बस सोमवार सुबह भोडी गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 साल की एक स्कूली छात्रा और पुलिस होमगार्ड समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे भड़के ग्रामीणों ने टोहाना-फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक फरार ड्राइवर और कंडक्टर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। घायलों को टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में होमगार्ड और छात्रा समेत तीन ने गंवाई जान
हादसे में जान गंवाने वालों में टोहाना सिटी थाने में तैनात होमगार्ड बलविंदर सिंह (निवासी डुल्ट), 16 वर्षीय छात्रा बोहती देवी और 70 साल की बुजुर्ग महिला मोनी देवी शामिल हैं। बलविंदर सिंह की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी दो महीने की एक छोटी बच्ची भी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
हरियाणा की अन्य खबरें
हरियाणा में बिना फार्मर आईडी के नहीं मिलेंगे इन 20+ सरकारी योजनाओं का लाभ, जाने कैसे बनाएं Farmer ID
हरियाणा में 15 जून से BLO घर-घर जाकर अपडेट करेगी वॉटर कार्ड, बस तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
तेज रफ्तार और अचानक कट मारने से पलटी बस
बस में सवार करीब 50 से 55 यात्रियों को स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए गांव चंदड के राममेहर ने बताया कि बस (HR62A3411) का ड्राइवर शुरुआत से ही बस को बहुत तेज गति से चला रहा था। भोडी गांव के पास सड़क पर एक कट आया, जहां ड्राइवर ने तेजी से बस मोड़ दी। रफ्तार ज्यादा होने के कारण बस बेकाबू हो गई और सीधे खेत में जाकर पलट गई।

एसडीएम और डीएसपी पहुचें मौके पर
जाम और हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश शर्मा, डीएसपी जय भगवान और सदर थाना प्रभारी बीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
