संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में पेड़ पर राखी बांधकर दिया प्रकृति रक्षा का संदेश

 

चौपटा प्लस। संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अनूठे अंदाज में मनाया गया। इस दौरान नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने राखी निर्माण, थाली सजावट, शुभकामना कार्ड, भाषण और कविता सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पेड़ पर राखी बांधकर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्री अम्बेडकर सर ने कहा कि राखी प्रेम और रक्षा का प्रतीक है, इसलिए हमें प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए।

रिया फुटेला मैम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी से एक-एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में रक्षाबंधन पूर्व संध्या पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया आध्यात्मिक संदेश

चौपटा क्षेत्र की नहरों पर बनी अवैध हौदियों पर सिंचाई विभाग का चला पिला पंजा

विद्यालय में आयोजित गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों के सामूहिक प्रयास और टीमवर्क से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, शिक्षा के साथ इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के रचनात्मक, नैतिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम के जरिए रक्षाबंधन के पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।