पंखे के एक ही हुक में फंदा डालकर पति पत्नी ने की जीवन लीला समाप्त 

 

हरियाणा के रेवाड़ी में औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के गांव राजपुरा आलमगीरपुर में एक दम्पत्ति द्वारा जीवन लीला समाप्त किये जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के पंखे के एक ही हुक से लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके से कोई लिखित नोट नहीं मिला है। 

आपके लिए हरियाणा की अन्य खबरें

परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में आय (Income) कैसे कम करवाएं या नाम कैसे अलग करें? 

क्या आप जानते है की कितने रुपये किलो बिकता है गाय का गोबर, किसान इसे कहां बेच सकते है

 राजपुरा आलमगीर गांव का 50 वर्षीय अशोक कुमार मेहनत मजदूरी करता था। वह घर में उसकी पत्नी नीलम, 2 बेटे और एक बेटी के साथ रहता था। एक बेटा एक कंपनी में लगा हुआ है। अशोक व नीलम घर के ऊपरी कमरे में सोते थे और अन्य परिवार नीचे सोता था। शनिवार की रात को जब बेटा ड्यूटी से लौटा और माता-पिता से मिलने के लिए ऊपर गया तो कमरे का नजारा देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दोनों छत के पंखे के एक ही हुक में फंदा डालकर लटके हुए थे। 

सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे में छानबीन के बाद भी कोई  नोट नहीं मिला। थाना प्रभारी कबूल सिंह ने कहा कि दम्पति द्वारा सुसाइड  किये जाने का कोई कारण सामने नहीं आया है। मृतक अशोक हार्ट पेसेंट था। मामले की जांच की जा रही है। रविवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।