चौपटा क्षेत्र की आशा वर्करों ने सीएचसी में किया प्रदर्शन, कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
चौपटाः अपनी मांगों को लेकर को चौपटा क्षेत्र की आशा वर्करों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मानदेय समय पर दिलवाने सहित कई मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के तत्वाधान में प्रदर्शन करते हुए पूर्व प्रधान कलावती माखोसरानी, उप प्रधान रेखा डिंग, रोशनी दड़बा कंला, ममता जमाल, विद्या, कांता, सुलोचना, शिमला रानी, उषा रानी, प्रमिला, सुरतां, सनीता सावित्री, किरण बाला, सरोज, किरण, पुनम, निर्मला, सिमा, माया, गायत्री, पायल, कृष्णा सोमा रानी, बबीता शिलू रानी, राजबाला, मंजू, सरला देवी, विरवती, राजबपती , नीतू तारा देवी ने चिकित्सा अथिकारी डां संदीप व डा. सुरेखा को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होने कहा कि मानदेय एक निशतित तिथी को मिलना चाहिए।
आपके लिए सिरसा की अन्य खबरें
सिरसा में फिर गरजा बुलडोजर, 8 एकड़ की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, 3 दुकानें और गैराज सील
कुछ आशा बहनों की जनवरी महीने की पेमेंट नहीं आई है। उसका हमे प्रुफ के साथ जवाब मिलना चाहिए। फरवरी की पेमेंट किसी आशा की नही आई है। मार्च-अप्रैल 6 आशा की पेमेंट नही आई है। इसका जवाब मिलना चाहिए। जेएसवाई की पेमेंट चौपटा का भुगतान जारी है। ब्लॉक स्तर पर कमेटी की इन्चार्ज के साथ कम तिमाही में मिटिंग करना सुनिश्चित करे।
स्क्रीनिंग करने के लिए कैम्प लगाए जाए। एएनसी के लिए कैम्प लगाए जाए। ऑनलाइन काम के लिए आशा पर दबाव ना बनाया जाए। जेएसवाई की डिलीवरी के कागज जमा करवाने के बाद आशा को डिलीवरी की पेमेंट दी जाए जेएसवाई की पेमेंट देना आशा का कार्य नहीं है। एएनसी का अबोशन होने पर आशा का कार्य है सुचना देना व उसके अधिकारियों द्वारा मांगे जाए उसके बाद अगर कोई कार्यवाही होती है तो उसमें आशा वर्कर न घसीटा जाए।
आशा वर्कर की हर महिने की स्टेट पेमेंट 15 तारिख से पहले-2 की जाए। आशा वर्कर का कार्य मां व बच्चे की देखभाल करना है ऑनलाइन जैसे टैक्नीकल कार्य आशा पर न थोपे जाए। एएनसी कैम्प के अन्दर सभी जांचे होनी चाहिए व एएनसी को डाइट भी दी जाए। और एएनसी को लगभग 1 महिने की आयरन व केल्शियम दी जाए।
छोटी उम्र में अगर किसी की शादी होती है या वो प्रेग्नेंट होती है तो उसमे आशा की कोई जिम्मेदारी नहीं है। आशा का कार्य है मोटीवेट करना। आशा का कार्य है एएनसी रजिस्ट्रेशन करवाना उसके बाद उसका कार्ड बनाना उसकी जांच करना एएनएम का कार्य है उसका दबाव आशा पर न बनाया जाए।
एनसीडी स्क्रीनिंग का कार्य आशा का नहीं है इसका दबाव आशा पर न बनाया जाए। टीबी मरीजों के सैम्पल जमा करवाने का दबाव आशा पर न बनाया जाए आशाओं की व मरीजों की टीबी की पेमेंट क्लियर होते ही डलवाई जाए। पिंक रजिस्टर को पूरा करना आशा का कार्य नहीं है ये पूरा करने का दबाव आशा पर न बनाया जाए। आशा वर्कर डिलीवरी पेशेंट को सीएचसी या जीएच पर एडमिट करवाती है उसके बाद अगर प्राईवेट डिलीवरी होती है तो उसकी जिम्मेदार आशा को न ठहराया जाए।
महिने में 2 ट्यूब कैम्प सीएचसी पर लगाए जाएं। सहेली ओर एचआरपी की रिपोर्ट आशा से ऑनलाइन ना करवाई जाए। एएनएम को सारी रिपोर्ट करवादेती है। आभा आईडी की सर्वे फरवरी में कम्पलीट कर दी गई उसकी पेमेंट दी जाए। एचपीवी वैक्सीन लगवाने का दबाव अकेली आशा पर न बनाया जाए मरीज अपनी मर्जी से लगवाएगा। आशा अबोशन की सूचना देगी। उसके बाद कमेटी बना के उसकी कार्यवाही होनी चाहिए। पीएचसी स्तर पर उस पेशेंट के पास लेटर भेजा जाए। घर पर विजिट करे तो पूरी टीम जाए अकेले आशा को ना भेजा जाए।